Home Breaking News फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे कब्जाई प्रधानाचार्य की कुर्सी, बर्खास्त

फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे कब्जाई प्रधानाचार्य की कुर्सी, बर्खास्त

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे पीएवी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल मोरीपाडा में प्रधानाचार्या की कुर्सी कब्जाने वाली प्रियंका शर्मा को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही, वेतन की रिकवरी कराने का आदेश भी दिया है।

शास्त्रीनगर निवासी गिरीश चंद गुप्ता ने आरटीआई के माध्यम से मोरीपाडा के ऐडेड स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका शर्मा के बारे में सहारनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सूचना मांगी थी। वहां से दी जानकारी में बताया गया कि प्रियंका ने सहारनपुर के ऐडेड स्कूल से चार साल का अनुभव प्राप्त नहीं किया है। इसके बाद गिरीश चंद ने मेरठ मंडल अपर आयुक्त से मामले की शिकायत की।

नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरि और एबीएसए चरन सिंह को मामले की जांच सौंप गई। इसमें सामने आया कि प्रियंका शर्मा ने सहारनपुर के एक एडेड स्कूल से चार साल का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाया और जिला निरीक्षक कार्यालय के हस्ताक्षर भी फर्जी कराए। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर वर्ष 2016 में पीएवी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल मोरीपाडा में प्रधानाचार्या का पद कब्जाया।

फर्जीवाड़ा साबित होने पर प्रधानाचार्या की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही इस अवधि में लिया वेतन की रिकवरी का निर्देश दिया है।पुष्टि होने पर कार्रवाईमेरठ। संवाददाताफर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर पीएवी गल्र्स जूनियर हाईस्कूल मोरीपाडा में प्रधानाचार्या की कुर्सी कब्जाने वाली प्रियंका शर्मा को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही वेतन की रिकवरी कराने का आदेश दिया है।

Must Read

फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे कब्जाई प्रधानाचार्य की कुर्सी, बर्खास्त