दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. 2 जनवरी की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88 नए मामले मिले हैं। अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 280 पहुंच गई है। मई 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई। उसके बाद मामलों में गिरावट आने लगी। जून में 324, जुलाई में 65, अगस्त में 26, सितंबर में 18, अक्टूबर में 14, नवंबर में 6 मामले दर्ज किए गए। दिसंबर 2021 से फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे। बताया जा रहा है कि यह तीसरी लहर है। दिसंबर-21 में कोरोना के 235 मामले दर्ज किए गए।Read Also:-New Year 2022: नए साल के जश्न की मस्ती में डूबे भारतीयों ने 31 दिसंबर की रात यहां से खरीदे 33 हजार से ज्यादा कंडोम
जनवरी-2022 ये सारे रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। यहां 1 जनवरी को 83 और 2 जनवरी को 88 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह जनवरी के पहले दो दिनों में 169 मामले सामने आए हैं।
कितने सक्रिय मामले
गौतमबुद्धनगर | 244 |
गाजियाबाद | 280 |
लखनऊ | 206 |
मेरठ | 198 |
मथुरा | 38 |
171 मरीज होम आइसोलेट
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गाजियाबाद में अब तक 56017 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 461 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 171 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 5 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
गाजियाबाद में 2.34 लाख बच्चों को मिलेगी वैक्सीन
जिला निगरानी अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 34 हजार 488 बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 60 सरकारी चिकित्सा केंद्र और 40 माध्यमिक विद्यालयों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा 31 दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के 26 लाख 32 हजार 288 लोगों को पहली खुराक पिलाई गई है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।
