Home Breaking News मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की...

मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की खरीदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिले

मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की खरीदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिले

सायों के सीजन में सोने के दाम गिरने से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। बुधवार को सोने के दाम मेरठ में 51150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार दामों में और गिरावट हो सकती है। जून में जब अनलाक लागू हुआ था उसके बाद से सोने के दाम बढ़ने आरंभ हुए थे। सोना 60 हजार रुपये तक पहुंच गया था। अब रेट लगातार गिर रहे हैं। दामों के लिहाज से उसके बाद से सोना और चांदी अपने सबसे निचले स्‍तर पर है।मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की खरीदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिलेयूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के डा. संजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस समय सोने के दाम बढ़ रहे थे उस समय क्रूड आयल के दाम धरातल पर थे। लोगों ने सोने में निवेश को देखते हुए पैसा लगाया। अब जब कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आ रही हैं लोगों सोने की बिक्री आरंभ कर दी है जिससे सोने के दामों में गिरावट है। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने बताया कि दामों में गिरावट से विवाह आदि के लिए खरीदारी करने वालों का रुख अच्छा है।

Must Read

मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की खरीदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिले