मेरठ में बीजेपी विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने आर्मी में
पद पर तैनात डीएससी की पत्नी को सरेआम थप्पड़ मारे, यह विवाद खाली प्लॉट में कपड़े सुखाने को लेकर ही हुआ था। पुलिस ने अभी तक पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सीओ दौराला आशीष कुमार ने महिला को बयान के लिए बुलाया है। पीड़िता घटना के बारे में अपना आपबीती सुनाते हुए रोने लगी।Read Also:-मेडिकल स्टोर में कोचिंग सेंटर से लौट रही 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, डेढ़ घंटे तक शटर पीटते रहे लोग, लॉक तोड़ कर किशोरी को बहार निकला
कपड़े सुखाने को लेकर हुआ विवाद
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी निवासी नागेंद्र सेना में डीएससी के पद पर हैं। फिलहाल वह आगरा में तैनात हैं। उनकी पत्नी सविता अपने दो बेटों के साथ मेरठ में रह रही हैं। महिला ने बताया कि घर के सामने एक खाली प्लॉट है। कांस्टेबल सतेंद्र पुंडीर अपने परिवार के साथ पड़ोस में रह रहा है। सतेंद्र भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात हैं। रविवार को सामने के प्लॉट में कपड़े सुखाने को लेकर महिला का सिपाही से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
सिपाही ने सड़क पर सार्वजनिक रूप से महिला को थप्पड़ मारे। पूरे घटनाक्रम की पड़ोसी ने अपने घर की छत से वीडियो बना ली। वीडियो में 25-30 लोग नजर आ रहे हैं जो महज तमाशबीन बने रहे। बाद में एक युवक मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। इस दौरान आसपास की महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं।
महिलाओं के लिए न्याय
घटना बताते हुए सविता की आंखों में आंसू आ गए। पीड़िता ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। कपड़े सुखाने को लेकर ही विवाद हुआ था। मैं कई सालों तक वहां के खाली प्लॉट में कपड़े सुखा रही थी।आरक्षक आया और कार खड़ी करने को कह कर धमकाने लगा। मैंने मना किया तो विवाद हो गया। पीड़िता ने बताया कि मुझे खुलेआम थप्पड़ मारा गया, मेरा अपमान किया गया।
मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं एक महिला हूं। एक महिला होने का यह न्याय है कि कोई भी पुलिसकर्मी विधायक की सुरक्षा में तैनात है तो एक महिला के साथ ऐसा व्यवहार करेगा। कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। पीड़िता ने बताया कि मैं बताना भी नहीं चाहती कि मेरे साथ क्या हुआ।
सूचना लेने पहुंची पुलिस
बुधवार सुबह कंकरखेड़ा पुलिस महिला के घर पहुंची और महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। जहां पुलिस ने बताया कि महिला को दोपहर 12 बजे सीओ दौराला कार्यालय बुलाया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरक्षक अब भी धमकी दे रहा है। आरोपी सिपाही ने महिला के 17 वर्षीय बेटे को झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। कांस्टेबल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विधायक बोले- मेरी जानकारी में नहीं
इस संबंध में भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा- मुझे जानकारी नहीं है। मेरी सुरक्षा में जेड श्रेणी है। 50-60 सिपाही भी वहां रहते हैं। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सिपाही कौन है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।