Home Breaking News उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में हैवानियत; ससुराल से पत्नी के साथ लौट...

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में हैवानियत; ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहे पति के सामने महिला से 10 लोगो ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में हैवानियत; ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहे पति के सामने महिला से 10 लोगो ने किया गैंगरेप
उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में हैवानियत; ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहे पति के सामने महिला से 10 लोगो ने किया गैंगरेप

मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां महिला को पति के सामने ही पकड़कर पीटा गया। इसके बाद बारी-बारी से 10 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति कहता रहा कि उसे छोड़ दो, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।Read Also:-अश्‍लील हरकतों से परेशान बहू ने ससुर का प्राइवेट पार्ट दांतों से काटा, उठाया भयानक कदम, ससुर की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शाम को पति के साथ ससुराल जा रही थी। शाम सात बजे जैसे ही महिला भोपा बाईपास के पास पहुंची। पीछे से बाइक पर आए 10 बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश महिला और उसके पति को पास के बगीचे में ले गए। जहां पति को पेड़ से बांधकर वारदात को अंजाम दिया।

पति को भी धमकाया
आरोप है कि बदमाशों ने उसके पति का कॉलर पकड़ लिया और कहा कि अगर उसने पुलिस को बताया तो वह नहीं बचेगा। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति ट्रक ड्राइवर है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी नशे में धुत थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
गुरुवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंच गई है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों का चालान कर जेल भेजा जा रहा है।

गैंगरेप का मुख्य आरोपी है उस्मान
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक उस्मान का बेटा मेहरबान है, जो सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मास्टरमाइंड है। बताया कि महिला और उसके पति को देखकर उसने बाकी आरोपियों को पास से ही मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि आरोपी कबाड़ का काम करते हैं।

प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली पंकज पंत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आशु पुत्र ताहिर, इरशाद पुत्र शेर अली व जावेद पुत्र महबूब निवासी ग्राम मखियाली थाना मुजफ्फरनगर एवं उस्मान पुत्र मेहरबान, आबिद पुत्र इमामुद्दीन व शावेज पुत्र महमूद शादाब पुत्र इसरार निवासी मदीना कॉलोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर और शाहरुख पुत्र अली हसन निवासी ग्राम डोघाट थाना डोघाट बागपत हॉल निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी हैं।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में हैवानियत; ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहे पति के सामने महिला से 10 लोगो ने किया गैंगरेप
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में हैवानियत; ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहे पति के सामने महिला से 10 लोगो ने किया गैंगरेप