Home Breaking News आठ महीने बाद पटरी पर दौड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस

आठ महीने बाद पटरी पर दौड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस

आठ महीने बाद अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को पटरी पर दौड़ी। ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत मिली। हालांकि पहले दिन सहारनपुर से यात्रियों की संख्या काफी कम रहीआठ महीने बाद पटरी पर दौड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेससीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि अम्बाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन कोरोना संक्रमण से पहले सहारनपुर में सुबह 7:20 बजे आती थी। लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 8:15 बजे पहुंची। खास बात यह है कि ट्रेन का समय बदलने से मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली जाने वाले कामकाजी लोगों को सबसे अधिक फायदा हुआ है। वापसी में दिल्ली से चलकर सहारनपुर में शाम 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे अम्बाला के लिए रवाना हो जाएगी।

Must Read

आठ महीने बाद पटरी पर दौड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस