Home Breaking News टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम

टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम

रविवार को सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार के साथ भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान फास्टैग लाइनों के साथ कैश लाइन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक भीषण जाम के बीच टोल कर्मचारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

अनलॉक-2 में हाईवे पर लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। रविवार को हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही वाहनों की संख्या में बढोत्तरी होनी शुरू हो गई थी। दोपहर बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढने के साथ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। वाहनों की कतार के साथ कैश लाइनों में जाम लग गया। जाम से निपटने के लिए टोल कर्मचारियों ने वाहनों को फास्टैग लाइनों से निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसके चलते फास्टैग लाइनों में भी वाहनों की कतार के साथ भीषण जाम लग गया।

जाम के दौरान टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कतार में पहले निकलने की आपा-धापी में वाहन फंस गए और वाहन सवारों की टोल कर्मचारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान ब्लैक लिस्ट फास्टैग ने टोल कर्मचारियों की मुसीबत में इजाफा किया। कुछ वाहन सवारों के फास्टैग में कैश होने के बाद भी फास्टैग ब्लैक लिस्ट बताने पर वाहन सवार टोल कर्मचारियों से भिड़ गए। इसके चलते जाम के हालात बिगड़ गए। देर शाम तक टोल प्लाजा पर जाम लगा हुआ था ओर टोल कर्मचारी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे।

Must Read

टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम