Home Breaking News मेरठ में जाट व दलित भिडे : रास्ते को लेकर हुए विवाद...

मेरठ में जाट व दलित भिडे : रास्ते को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से एक की मौत, चार घायल

सरधना थाना

उत्तरप्रदेश के मेरठ में जाट व अनुसूचित जाति के लोगों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर दाेनों बिरादियों के लोग भिड़ गए थे, जिसके बाद पहले मारपीट और फिर फायरिंग हुई। मामला मेरठ के सरधना थाना थेत्र के पोहल्ली गांव का है। बताया जा रहा है कि रविश(जाट ​​​​​​) और छोटू(दलित)के बीच दस दिन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दलित पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 

इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पहले इन लोगों में आपस में कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिसमें अन्य तिलकराम के बेटे सुरेश (35) की मौत हो गई। वह सामान्य श्रेणी से था। वहीं, मारपीट में 4 लोग घायल होले की भी बात कही जा रही है। 

फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रास्ते के विवाद में जातीय संघर्ष में एक शख्स की मौत हुई है। चार लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में रास्ते का विवाद बताया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मारपीट में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच कराई जा रही है।

ईद को लेकर सरधना संवेदनशील क्षेत्रों में 

मेरठ का सरधना क्षेत्र भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम का विधानसभा क्षेत्र है। सरधना के अलावा मेरठ के कई गांव बकरीद को देखते हुए संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। खुद एसपी देहात और सीओ सरधना सुबह से ही कस्बे में मौजूद हैं। उसके बावजूद सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में जातीय संघर्ष हो गया। एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। इसको लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मेरठ में जाट व दलित भिडे : रास्ते को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से एक की मौत, चार घायल
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ में जाट व दलित भिडे : रास्ते को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से एक की मौत, चार घायल