उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कलयुगी पिता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक बेटी ने अपने पिता पर पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पिता अपनी ही नाबालिग बेटी से कई सालों से दुष्कर्म कर रहा था। इसका विरोध करने पर बेटी और उसकी मां ने दोनों को बेरहमी से पीटता और जान से मारने की धमकी भी देता था। उसकी चार बेटियां हैं। लगातार हो रहे अत्याचारों से परेशान पीड़िता ने अपने भाई के साथ मिलकर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।Read Also:-मेरठ : मंडल में कोरोना के 321 एक्टिव केस, चेकिंग अभियान के दौरान 85% से ज्यादा लोग बगैर मास्क के मिले, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा, बिना मास्क निकले तो लगेगा जुर्माना
जानकारी के अनुसार चारवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने पिता पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि मेरे 4 भाई और दो बहनें हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। जब हम इसका विरोध करते थे तो वे हमें खूब मारते थे। जब हमने अपनी मां को पिता की हरकत बताई तो पिता ने मां को भी पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस को बताने पर हम सभी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने पुलिस से की मांग, पिता को मिले कड़ी सजा
पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया तो लोग दंग रह गए। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन, पिता के कुकर्मों का शिकार होती रही, लेकिन समाज की शर्म के और बदनामी के कारण हम शांत रहे। पिता हमें जान से मारने की धमकी भी देते थे, लेकिन किसी तरह हम पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। भाई का कहना है कि पिता को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
आरोपी पिता गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चारवा थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।