Home Breaking News कल से शुरु होगा कांवड़ नहर पटरी का कार्य

कल से शुरु होगा कांवड़ नहर पटरी का कार्य

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल चौधरी चरण सिंह गंगनहर की दायीं पटरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ कल से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सेतु निगम सरधना में गंगनहर पर पुल के लिए सरधना विधायक संगीत सोम नींव रखेंगे। सेतु निगम को सेतु निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये की किश्त दी जा चुकी है। 111.490 किमी में मेरठ में तीन और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में चार पुल बनाए जाने हैं।कल से शुरु होगा कांवड़ नहर पटरी का कार्यइस प्रोजेक्ट पर 651 करोड़ 30 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दायीं पटरी को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसमें एक रेलवे ओवरब्रिज, एक फ्लाईओवर, दस बड़े सेतु और 27 छोटे सेतु बनाए जाने हैं। कांवड़ नहर पटरी को दो वर्षों में पूूरा करना है। प्रोजेक्ट में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, सिंचाई विभाग और वन विभाग को कार्य करना है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केवी सिंह ने बताया कि मेरठ में तीन और मुजफ्फरनगर में चार सेतु का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एक सेतु के लिए लगभग छह से साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका शुभारंभ बुधवार से होगा।

Must Read

कल से शुरु होगा कांवड़ नहर पटरी का कार्य