Home Breaking News कंकरखेड़ा हाईवे पर खिर्वा कट फ्लाईओवर पर जल्द फर्रांटा भरेंगे वाहन

कंकरखेड़ा हाईवे पर खिर्वा कट फ्लाईओवर पर जल्द फर्रांटा भरेंगे वाहन

 मेरठ के मोदीपुरम में कंकरखेड़ा हाईवे-58 स्थित खिर्वा कट फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्रांटा भरते दिखाई देंगे। फ्लाईओवर के दोनों ओर मिट्टी और पक्की बजरी डालकर बड़ी मशीनों से दबाने का कार्य तेजी से चल रहा है।कंकरखेड़ा हाईवे पर खिर्वा कट फ्लाईओवर पर जल्द फर्रांटा भरेंगे वाहनएनएचएआइ के द्वारा नेशनल हाईवे-58 पर कई तरह के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों में अंडरपास फ्लाईओवर, फुट ओवर ब्रिज, फ्लाईओवर, सर्विस रोड, नाले और अन्य प्रकार के निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें ही कंकरखेड़ा खिर्वा कट पर निर्माणधीन अंडरपास फ्लाईओवर भी शामिल है। गुरुवार को खिर्वा कट अंडर फ्लाईओवर के दोनों ओर छत तक मिट्टी और दोनों ओर दीवारों की तरफ पक्की बजरी डालकर दबारने का कार्य हो रहा है। इसके अलावा पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर भी फुटपाथ बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।

Must Read

कंकरखेड़ा हाईवे पर खिर्वा कट फ्लाईओवर पर जल्द फर्रांटा भरेंगे वाहन