Home Breaking News BJP ने उन्नाव से कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया जिला...

BJP ने उन्नाव से कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी

BJP ने उन्नाव से कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी

उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड में दुष्कर्म तथा पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहे कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति भारतीय जनता पार्टी का प्रेम एक बार फिर उमड़ा है। दुष्कर्म में दोषी पाए जाने के बाद से भाजपा से निष्काषित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को एक बार फिर मैदान में उतारा है। उनको टिकट देने के फैसले का उन्नाव में भाजपा के नेता दबे स्वर में विरोध भी कर रहे हैं।BJP ने उन्नाव से कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशीभारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को तीसरे चरण के जिला पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित किया। इस सूची में संगीता सेंगर का नाम देखने के बाद सभी हैरत में हैं। भाजपा परिवारवाद के खिलाफ काम करने वाली पार्टी मानी जाती है, ऐसे में विवादित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट देकर विपक्ष को मौका दिया है। पार्टी ने संगीता को उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है।

Must Read

BJP ने उन्नाव से कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी