Home Breaking News बीते शनिवार देश में 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक भी हुए...

बीते शनिवार देश में 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक भी हुए और 932 लोगो ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी आई

देश में कल शनिवार को कोरोना के 42,751 नए मरीजों की पहचान हुई। 51,775 ठीक भी हुए और 932 लोगो की मौत हो गई। इसके साथ ही अब एक्टिव केस, यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 9,986 की कमी आई है। अब एक्टिव केसो का आंकड़ा 5 लाख से भी कम हो गया है। वहीं, रोजाना आने वाले कोरोना केसो के मामलों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है।

बीते शनिवार देश में 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक भी हुए और 932 लोगो ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी आई

बुधवार को 48,606 केस आए थे और इसके बाद गुरुवार को 46,781केस और अब शुक्रवार को 44,185 कोरोना के नए मरीज सामने आए। शनिवार को भी लगातार इसमें कमी दर्ज की गई और 43 हजार से भी कम केस आए। अब देश में कुल 4.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। और नए मरीजों का आंकड़ा 9 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।

भारत में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  1. बीते 24 घंटे में कुल नए केस सामने आए: 42,751
  2. बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए मरीज : 51,775
  3. बीते 24 घंटे में कोरोना से मौतें: 932
  4. अब तक कुल संक्रमित हो चुके मरीज : 3.05 करोड़
  5. अब तक ठीक हुए मरीज : 2.96 करोड़
  6. अब तक कोरोना से मौतें: 4.02 लाख
  7. अभी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.80 लाख

10 राज्यों में अब भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां अब भी हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध अभी भी लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अब आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब केवल आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी दी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात आदि शामिल हैं।

देश के प्रमुख राज्यों के हाल

1, दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को केवल 86 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। और 106 लोग ठीक भी हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण के लपेटे में आ चुके हैं। इनमें से 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 24,988 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब यहां 1,016 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मैं शनिवार को केवल 111 लोग ही संक्रमित पाए गए। 204 लोग ठीक भी हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.81 लाख ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 22,622 मरीजों की मौत हो गई । यहां अब 2,461 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3, राजस्थान
राजस्थान में शनिवार को केवल 90 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। 138 लोग ठीक भी हुए और 4 की मौत मौत भी हो गई । अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 8,934 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अभी यंहा 1,260 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4, मध्यप्रदेश
शनिवार को मध्यप्रदेश में केवल 49 नए मामले ही सामने आए। और 61 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,9001 लोगों की मौत हो गई। 490 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5, गुजरात
गुजरात राज्य में शनिवार को 76 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। और 190 लोग ठीक भी हुए और 3 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख कोरोना मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 10,067 कोरोना मरीजों की मौत भी हो चुकी है। यहां अब 2,527 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य में शनिवार को 294 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। और 581 लोग ठीक भी हो गए और 3 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं, अबतक 13,453 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,330 कोरोना मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

7,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में शनिवार को 9,489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,395 कोरोना मरीज ठीक भी हुए और 371 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र अब तक 60.88 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.45 लाख कोरोना मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अभी यंहा फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

बीते शनिवार देश में 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक भी हुए और 932 लोगो ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी आई
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

बीते शनिवार देश में 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक भी हुए और 932 लोगो ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी आई