Home Breaking News उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया...

उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। संक्रमण के रोकथाम के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 6 मई सुबह 7 बजे तक लागू लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में लागू आंशिक करोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउनशुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।

Must Read

उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन