Home Breaking News अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी सलाह,...

अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी सलाह, ‘अस्पताल में भर्ती होने के बजाए घर पर करवाएं इलाज’

अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी सलाह, 'अस्पताल में भर्ती होने के बजाए घर पर करवाएं इलाज'

महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गयी है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं और सिलसिला जारी है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से राज्य सरकार ने सख्त क़दम उठाते हुए 15 दिनों के लिए राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है। कुछ ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए बेड की कमी की रिपोर्ट्स के बीच महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने सेलेब्रिटीज़ को अस्पताल में भर्ती होने के बजाय घर में रहकर ही इलाज करवाने की सलाह दी है। अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी सलाह, 'अस्पताल में भर्ती होने के बजाए घर पर करवाएं इलाज'एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख़ ने कहा कि जो सलेब्रिटीज़ कोविड-19 संक्रमण के बाद लक्षणहीन हैं, उन्हें अस्पताल में बेड लेने के बजाए घर पर रहकर ही इलाज करवाना चाहिए। असलम ने आगे कहा कि अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर जैसे कुछ सेलेब्रिटीज़ को अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं थी। बेड ज़रूरतमंदों के लिए छोड़ देने चाहिए।

Must Read

अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटीज़ को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दी सलाह, 'अस्पताल में भर्ती होने के बजाए घर पर करवाएं इलाज'