Home Breaking News सीमाओं में बंटे शहर के मुख्य मार्ग, लगाए बोर्ड

सीमाओं में बंटे शहर के मुख्य मार्ग, लगाए बोर्ड

अभी तक कोई घटना होने पर थानों का सीमा विवाद हल नहीं हो पाता था, लेकिन अब सरकारी विभाग भी इस श्रेणी में आ गए हैं। नगर निगम ने शहर की प्रमुख सड़कों पर सीमा शुरू और समाप्त के बोर्ड लगा दिए हैं। जिससे आने-जाने वाले लोगों को सीमा क्षेत्र के बारे में पता चल सके। शहर में बिजली बंबा बाईपास, रुड़की रोड व कंकरखेड़ा क्षेत्र में ऐसे ही बोर्ड लगाकर सीमा क्षेत्र को बांट दिया गया है।सीमाओं में बंटे शहर के मुख्य मार्ग, लगाए बोर्डशहर के सबसे व्यस्ततम बाईपास बिजली बंबा बाईपास को दो भागों में बांट दिया गया है। हापुड़ रोड से शुरू होने वाले बिजली बंबा बाईपास को बजौट गांव के पहले रास्ते पर नगर निगम ने अपनी सीमा को समाप्त बता दिया है। वहीं, इससे आगे का क्षेत्र ग्राम पंचायत के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद बाईपास के बाएं हाथ पर स्थित आम के बाग से फिर नगर निगम ने सीमा शुरू का बोर्ड लगा दिया है।
सीमाओं में बंटे शहर के मुख्य मार्ग, लगाए बोर्डइससे साफ है कि लगभग सात किमी के इस बाईपास में से तीन किलोमीटर का हिस्सा नगर निगम से हट गया है। इसके अलावा रुड़की रोड पर भी जीरो माइल से आगे सेना क्षेत्र में कैंट बोर्ड और उससे आगे पल्लवपुरम तक नगर निगम की सीमा आएगी। यही हाल कंकरखेड़ा का भी है। यहां भी कैंट बोर्ड और नगर निगम की सीमा आपस में मिलती है। इसी को देखते हुए ये कार्य किया गया है।

Must Read

सीमाओं में बंटे शहर के मुख्य मार्ग, लगाए बोर्ड