Home Breaking News सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सहारनपुर के शहीद निशांत...

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सहारनपुर के शहीद निशांत शर्मा, वातावरण में गूंजा ‘भारत माता की जय’

जम्मू में शहीद हुए सेना के नायक सहारनपुर निवासी शहीद निशांत शर्मा का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब ने नम आंखों से निशांत शर्मा अमर की गूंज के साथ अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सहारनपुर के शहीद निशांत शर्मा, वातावरण में गूंजा 'भारत माता की जय'सैन्य सम्मान के बाद दोनों भाइयों ने निशांत को मुखाग्नि दी। सेना के बैंड ने गमगीन धुन बजाकर और सैन्य टुकड़ी ने फायर कर शहीद निशांत को सलामी दी। मां ममता शर्मा ने भी वीर बेटे को सलामी दी। शमशान घाट परिसर में भारी जनसमूह के उमडऩे के बाद हजारों लोग बाहर खड़े रहे।

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सहारनपुर के शहीद निशांत शर्मा, वातावरण में गूंजा 'भारत माता की जय'

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में 18 जनवरी को पाकिस्तानी मोर्टार हमले में सेना के नायक निशात शर्मा घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को निशांत शर्मा ने अंतिम सांस ली थी। कमान में श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद निशांत शर्मा का पार्थिव शरीर, सेना के वाहन से रविवार देर रात न्यू शारदा नगर स्थित निवास पर पहुंचा। सोमवार सुबह से ही शहीद के निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए जनसमूह का पहुंचना शुरू हो गया था।

Must Read

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सहारनपुर के शहीद निशांत शर्मा, वातावरण में गूंजा 'भारत माता की जय'