मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक छात्रा ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजन जब एसएसपी के पास पहुंचे तो पिता रो पड़े। उन्होंने बताया कि उन्होंने चार दिन से खाना नहीं खाया है और काफी परेशान हैं। कहा कि न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया।Read Also:-घिनौना काम: डांस टीचर ने मोबाइल में प्रेमिका का न्यूड वीडियो दिखा कर बनाया 14 छात्राओं का अश्लील वीडियो, टीचर के मोबाइल में मिले छात्राओं के अश्लील वीडियो
लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को लड़की को लेकर उसके पिता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां बताया गया कि बेटी के साथ लगातार दो मनचले लगातार छेड़छाड़ किया करते थे। इसकी जानकारी होने पर बेटी को खुद स्कूल छोड़ने और वापस लाने की व्यवस्था की गई। पिता ने बताया कि आठ दिन पहले उसकी बेटी अकेले स्कूल गई थी। इस दौरान आरोपी तालिब और मोहसिन छात्रा को जबरन दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गए। आरोपीयों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह जानकारी पीड़िता ने चार दिन पहले दी थी।
लड़की के पिता ने एसएसपी को बताया कि वह काफी परेशान था और चार दिन से कुछ नहीं खाया था। न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर लिसादी गेट थाने में आरोपी तालिब और मोहसिन के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस भी घटना स्थल की भी जांच कर रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।