शुक्रवार की रात मेरठ के हापुड़ रोड पर रहने वाली एक युवती को पड़ोस का रहे वाला युवक बहला फुसला कर ले गया। रात में लड़की बेहोश पड़ी मिली। परिजनों ने लड़की को जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार की महिला ने बताया कि लड़की के कपड़े भी फटे हुए मिले हैं, उसके सिर में गंभीर चोट आई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है.Read Also:-मेरठ: सेल्फी लेने के चक्कर में संतुलन बिगड़ा, युवक की शॉप्रिक्स मॉल की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत, मॉल में मचा हड़कंप
मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 8218434694, 7397978781
बहन के साथ रह रही थी लड़की
खरखौदा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती अपनी विवाहित बहन के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसके बाद भी लड़की नहीं मिली। लड़की की बहन ने आरोपी युवक को फोन किया, जिसमें उसने बताया कि एक दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया। जिसके बाद युवक ने भी कुछ देर बाद फोन किया और कहा कि लड़की को चोट लगी है। रात में लड़की घर से ढाई किमी दूर काजीपुर के जंगल में मिली। परिजन पहुंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने लड़की
को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया है.
परिवार की महिला ने कहा बलात्कार
लड़की के परिवार की एक महिला ने बताया कि रात में जब वह मौके पर पहुंची तो लड़की बेहोशी की हालत में थी। लड़की के सिर में मारा गया था, ऐसा लग रहा था कि उसके सिर में कुछ मारा गया है। लड़की के परिवार की महिला ने बताया कि लड़की के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले, कपड़े भी फटे हालत में थे. ऐसे में लग रहा है कि लड़की के साथ रेप किया गया है, बाद में आरोपी ने बाइक से गिरने का बहाना बनाया। लड़की अभी भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
इंस्पेक्टर का बयान
इंस्पेक्टर खरखोदा संजय शर्मा का कहना है कि यह रेप का मामला नहीं है। बाइक से गिरकर लड़की घायल हो गई। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।