Home Breaking News मेरठ : अवैध निर्माण को गिराने गए बुलडोजर ने खोदी जमीन और...

मेरठ : अवैध निर्माण को गिराने गए बुलडोजर ने खोदी जमीन और साथ ही पक्के रास्ते पर भी चलाया बुलडोजर, MDA का 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

मेरठ में अवैध निर्माणों को गिराने पहुंचे बुलडोजर ने जमीन खोद डाली। गुरुवार को एमडीए की टीम अवैध निर्माण को गिराने परतापुर पहुंची। निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही बुलडोजर ने कॉलोनी की जमीन को भी खोदा।Read Also:-मेरठ : पिकअप में टैंकर ने मारी टक्कर, 17 लोग घायल, एनएच-58 पर कलियार शरीफ जाते समय हुआ हादसा, 2 लोगो की हालत नाजुक

घरों के साथ टाइल वाली सड़क
परतापुर क्षेत्र में इस कार्यवाही में टीम ने निर्माण के साथ ही पक्की सड़क पर बुलडोजर भी चलाया। कब्जाधारियों ने न केवल घर के लिए जमीन पर कब्जा किया था, बल्कि कॉलोनी के विकास के लिए टाइल्स और ईंटों से पक्का रास्ता बनाया था। ताकि आने जाने वालों को आसानी हो। टीम ने इस रास्ते को भी खोद कर निकाल दिया।

निर्माण गिराने के साथ रास्ता भी किया खत्म

22 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा
मेरठ में सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को परतापुर क्षेत्र के रिठानी पुठा रोड पर बन रहे अवैध निर्माण को गिराने के लिए एमडीए की टीम पहुंची। यहां तीन अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही थीं। इन अवैध कॉलोनियों का निर्माण करीब 22000 वर्ग मीटर में किया जा रहा था।Read Also:-मेरठ : पिकअप में टैंकर ने मारी टक्कर, 17 लोग घायल, एनएच-58 पर कलियार शरीफ जाते समय हुआ हादसा, 2 लोगो की हालत नाजुक

तीन कॉलोनियों में एक कालोनी राजेंद्र शर्मा व पम्पा 5000 वर्ग मीटर, अनिल कुमार प्रदीप कुमार 5000 वर्ग मीटर, अमित कुमार 12000 वर्ग मीटर बताया जा रहा है। टीम ने तीनों जगह निर्माण को तोड़कर एमडीए का बोर्ड लगा दिया।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ : अवैध निर्माण को गिराने गए बुलडोजर ने खोदी जमीन और साथ ही पक्के रास्ते पर भी चलाया बुलडोजर, MDA का 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ : अवैध निर्माण को गिराने गए बुलडोजर ने खोदी जमीन और साथ ही पक्के रास्ते पर भी चलाया बुलडोजर, MDA का 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर