उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर चल रहा है। मेरठ में शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। शहर में इन कॉलोनियों को प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बनाया गया था। सरकार ने सख्ती दिखाई तो एमडीए की टीम बुलडोजर चलाने पहुंच गई। लवाड, पल्लवपुरम और शहर के अन्य क्षेत्रों में 7 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाए गए।Read Also:-मेरठ : आंधी ने ली 24 साल के कांस्टेबल की जान, बाइक के ऊपर टूटकर पेड़ गिरा, बाइक पर दो कांस्टेबल सवार थे, दूसरा कांस्टेबल हुआ घायल
अवैध रूप से बसी थी कॉलोनियां
प्राधिकरण की टीम पल्लवपुरम से दूसरे इलाकों में घूमती रही, जहां बिना नक्शा पास किए अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। पल्लवपुरम के लवाड में शम्सुद्दीन नाम के शख्स की कॉलोनी में बुलडोजर से धवस्तीकरण किया गया। कॉलोनी का गेट, ऑफिस और सड़क सब को धवस्त किया गया, जबकि अंदर बने घरों को तोड़ा नहीं गया।
अधिकारियों ने कहा कि कानूनी कार्रवाई के तहत घरों को अलग से तोड़ा जाएगा। मेरठ में 4 जोन के 16 सब जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
100 से अधिक अवैध निर्माण सूचीबद्ध
एमडीए सचिव चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि 100 से अधिक अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्हें तोड़ा जाएगा। कॉलोनी को गिराने आए अधिकारियों ने बताया कि इन कॉलोनियों को बिना नक्शा पास किए ही बनाया गया है, उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई की गयी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।