Home Breaking News मेरठ: कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, दीवाली पूजा कर...

मेरठ: कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, दीवाली पूजा कर खरीदारी करने निकले थे; गोवर्धन पूजा पर 3 घरों में टुटा दुखो का पहाड़

मेरठ में दीपावली पर्व के मौके पर तीन परिवारों की खुशियां पल भर में बरबाद हो गई. गुरुवार की रात पूजा के बाद तीन दोस्त कार से सामान लेने निकले थे, तभी तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौत हो गई। तीनों के शवों को शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके घर लाया गया। गोवर्धन पूजा की तैयारियों में लगे परिजन छोटे बेटों के शवों को देखकर स्तब्ध रह गए। एक दिन घरों में मातम फैल गया।Read Also:-मेरठ: दिवाली पर चोरों का आतंक शहर मैं अलग-अलग जगहों पर 4 दुकानों में चोरी, लाखों का सामान गायब

दीपावली की रात हुआ हादसा, मौत
मामला मुंडाली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। अंकित (30 वर्ष) गुरुवार रात दिवाली पूजा के बाद अपनी कार से सामान खरीदने निकला था। पड़ोसियों के साथ दो दोस्त रानू सिंह (42) और कपिल (40) थे। हादसा गांव के बाहर गढ़ रोड पहुंचते ही हुआ।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर अमरपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकराई. घटना में तीनों की मौत हो गई। उधर, सूचना पर मुंडाली पुलिस पहुंच गई। कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंकित और कपिल की लाश आगे की सीट पर मिली थी, जबकि रानू की लाश कार की पिछली सीट पर मिली थी।

गोवर्धन पूजा के दिन 3 शवों के साथ पहुंची पुलिस
शुक्रवार को तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया। तीनों मृतकों के घर पास में ही थे। गोवर्धन पूजा की तैयारियों में लगे परिजन अपने नन्हे पुत्रों के शवों को देखकर स्तब्ध रह गए। पर्व की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का मातम सुनकर ग्रामीणों का भी दिल रो पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों खेती करते थे। आसपास रहने के कारण तीनों में गहरी दोस्ती भी हो गई। उनकी मृत्यु ने केवल त्योहार को खराब कर दिया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ: कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, दीवाली पूजा कर खरीदारी करने निकले थे; गोवर्धन पूजा पर 3 घरों में टुटा दुखो का पहाड़
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ: कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, दीवाली पूजा कर खरीदारी करने निकले थे; गोवर्धन पूजा पर 3 घरों में टुटा दुखो का पहाड़