
पुलिस ने तीन दिन पहले मेरठ में ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले का खुलासा किया था। पहले पुलिस ट्रांसपोर्टर की मौत को संदिग्ध मान रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की प्रेमिका संजो समेत उसके दो प्रेमी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांसपोर्टर की बाइक भी बरामद कर ली गई है।Read Also:-मेरठ : ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत, एक की हालत गंभीर
सड़क किनारे मिला शव
गागोल थाना परतापुर निवासी नवाब के ट्रांसपोर्टर चमन (38 वर्ष) पुत्र का शव रविवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर-अछरौंडा मार्ग पर मिला। वह रात में अपने हेल्पर राजकुमार के साथ निकला था। अगले दिन सुबह उसका शव सड़क के किनारे मिला, लेकिन बाइक वहां नहीं थी। परिजनों को हत्या का अंदेशा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रांसपोर्टर चमन महिला संजो से बातचीत करता था।
पुलिस ने संजो को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले की पोल खुल गई। 21 मई की रात संजो ने अपने प्रेमी ट्रांसपोर्टर चमन को अपने घर बुलाया। महिला के दो प्रेमी पहले से ही परतापुर निवासी रोहित उर्फ बादल और सहदेव निवासी अछरौंडा थे। महिला ने पहले अपने प्रेमी चमन को शराब पिलाई। उसके बाद जब वह नशे में धुत हो गया तो उसके दो प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।
उसके बाद संजो ने चमन का सिर दीवार और फर्श पर पटक दिया। उसकी मौत के बाद रोहित और सहदेव ने ट्रांसपोर्टर के शव को एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया।

पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
परतापुर निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच महीने पहले संजो की चमन से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के अवैध संबंध बन गए। संजो मुजफ्फरनगर के जनसठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की रहने वाली है। वह बिजेंद्र के घर अछरौंडा में रहती है।
पुलिस ने बताया कि संजो के तीन प्रेमी थे। महिला के चमन के अलावा रोहित और सहदेव से भी संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर दोनों युवक संजो का विरोध कर रहे थे कि वह ट्रांसपोर्टर चमन को छोड़ दे। ऐसा नहीं करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।