Home Breaking News मुंबई में लूट-चोरी करने वाला मेरठ का गैंग पकड़ा

मुंबई में लूट-चोरी करने वाला मेरठ का गैंग पकड़ा

मुंबई में लूट-चोरी करने वाला मेरठ का गैंग पकड़ा

मुंबई में लूट-चोरी करने वाले मेरठ के ऑटो ड्राइवर गैंग का दो राज्यों की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पांच बदमाश मुंबई पुलिस ने पकड़े हैं और छठे बदमाश को यूपी एसटीएफ ने मेरठ से गिरफ्तार किया है।

मुंबई के थाना वनरेई पुलिस ने 26 अगस्त को पांच बदमाशों को पकड़ा। इनमें मुंबई के तौफीक शेख और सिकंदर शेख सहित मेरठ के शादाब कुरैशी, अहमद कुरैशी, वसीम कुरैशी हैं। छठा आरोपी रिजवान सैफी उर्फ पिंटू निवासी मोहल्ला पूर्वा फैय्याज अली, थाना देहली गेट मेरठ अपने साथी मोहम्मद चांद कुरैशी उर्फ पप्पू के साथ भागकर मेरठ आ गया था।

मुंबई पुलिस के अनुसार, सभी बदमाश एक शोरूम में डकैती की योजना बना रहे थे। ये सभी मुंबई में ऑटो चलाते हैं। मेरठ के दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए डिप्टी कमिश्नर मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क साधा। मेरठ एसटीएफ को इस काम पर लगाया गया। डीएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश रिजवान सैफी उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। चांद कुरैशी की तलाश जारी है। अभियुक्त को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Must Read

मुंबई में लूट-चोरी करने वाला मेरठ का गैंग पकड़ा