Home Breaking News मेरठ : मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी का खराब रास्तों के विरोध...

मेरठ : मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी का खराब रास्तों के विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन

0

मेरठ में बृहस्पतिवार को मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी के पदाधिकारियों ने नगर निगम में मार्गों के निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त मेरठ को ज्ञापन सौंपकर रास्तों के जल्द बनवाने की मांग करने की बात कही। 

मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी की महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट पुष्पा गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हापुड़ लाइन के नीचे वार्ड न० 1 में नई बस्ती लल्लापुरा और वार्ड न० 15  मुल्ताननगर बांध वाली गली कालोनी न. 9 का रास्ता व गली का निर्माण कराए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि रास्ता बेकार होने के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। बरसात में उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों की शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन के उपरांत नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर रास्तों को जल्द बनवाने की बात कही। कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना प्रशासन की प्रथामिकता होनी चाहिए।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मेरठ मंडल अध्यक्ष ओमकार शर्मा, मंडल महामंत्री अरुण कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रकाश खडौली, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट पुष्पा गुर्जर, महानगर मेरठ युवा प्रकोष्ट अरुण कुमार, महानगर सचिव सोनू कुमार, महानगर सचिव गौरव, महानगर सहसचिव कृष्णमोहन दुबे और महानगर उपाध्यक्ष राजाराम यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version