मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने बेडरूम में साड़ी नहीं पहनी थी। नशे में धुत पति इस बात से इतना नाराज हो गया कि उसने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद उसकी गर्दन भी काट दी।Read Also:-मेरठ : चंद सेकेंड में सेकड़ो लोग देख कर निकल गए, तीन चाचाओं द्वारा 100 गज प्लॉट के लिए बेरहमी से किया गया अपने ही भतीजे का
कुछ देर बाद जब उसका नशा उतर गया तो उसे एहसास हुआ कि उसने क्या किया है? वह काफी देर तक अपनी पत्नी के शव को देखता रहा। फिर खून से सना चाकू लेकर वह थाने पहुंच गया। वहां के पुलिस कर्मियों से कहा- साहब! मैंने अपनी पत्नी को मार डाला।
मामला सोमवार सुबह मेरठ के खरखोदा कस्बे के तिहाई मोहल्ले का है। पति का नाम विनोद कुमार है। जबकि मृतक का नाम पूनम (35) था। 9 साल पहले विनोद की शादी हुई थी। रविवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पूनम ने सुबह साड़ी नहीं पहनी थी। इस बात को लेकर फिर से पति-पत्नी में विवाद हो गया।
पति विनोद ने देर रात तक शराब पी रखी थी। वह नशे की हालत में था। गुस्से में आकर उसने पत्नी पूनम पर धारदार चाकू से वार कर दिया। जमीन पर गिर गई तो उसकी गर्दन चाकू से काट दी। पूनम की वहीं तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के वक्त आरोपी पति की मां जयदेवी पड़ोस में गई हुई थी। जबकि दो बच्चे कमरे में थे।
थाने पहुंचकर किया सरेंडर
घटना के बाद पति चाकू लेकर खरखौदा थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को साड़ी पहनने के लिए कहता था, लेकिन उसने घर या बेडरूम में साड़ी नहीं पहनी थी। रविवार की रात जब वह शराब के नशे में घर आया तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी को मैक्सी और सूट पहनना पसंद था।
पुलिस से कहा -गुस्से में मारा
चिल्लाते हुए युवक ने कहा कि साहब, जिंदगी बर्बाद हो गई है। पत्नी का झगड़ा होता था, गुस्से में उसकी हत्या कर दी। मेरे दो छोटे बच्चे हैं, उनका क्या होगा? मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। सूचना के बाद पुलिस युवक को लेकर घर पहुंच गई। कमरे में पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण पत्नी से विवाद था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।