Home Breaking News मेरठ: न्यूयॉर्क की महिला ने यूपी के युवक से की शादी 4...

मेरठ: न्यूयॉर्क की महिला ने यूपी के युवक से की शादी 4 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती,

महिला द्वारा दिया गया शिकायती पत्र - Dainik Bhaskar

न्यूयॉर्क की एक महिला की फेसबुक से UP के मेरठ निवासी युवक से दोस्ती हुई। दोनों में बातचीत शरू हुई तो महिला ने शादी करने के लिए कहा। मेरठ में दोनों ने शादी कर ली। पति के साथ रहने के बाद महिला न्यूयॉर्क अपने घर भी चली गई। अब महिला मेरठ आई तो पता चला कि पति ने झूठ बोलकर शादी की है, पति 2 बच्चों का बाप है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर निवासी 40 वर्षीय महिला की दोस्ती 4 साल पहले मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र के अहमदनगर निवासी नदीम अहमद के साथ हुई थी। जहां फेसबुक पर दोनों की बातचीत हुई। उसके बाद महिला ने न्यूयॉर्क से मेरठ आने का वादा किया। अप्रैल 2018 में महिला अमेरिका से दिल्ली आई। और उसके बाद मेरठ पहुंची। जहां महिला ने अपने प्रेमी के साथ 3 मई 2018 को शादी कर ली। बाद में शादी को रजिस्टर्ड करा दिया। शादी के बाद महिला अपने पति के साथ दिल्ली रोड स्थित एक होटल में 15 दिन तक रही। और उसके बाद वापस न्यूयॉर्क चली गई। महिला बीच में अपने पति के पास ससुराल में आती रही। 26 जुलाई 2021 को महिला को पता चला कि पति नदीम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जिसके बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

मेरठ पुलिस से मांगा इंसाफ
महिला ने जब मेरठ पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की, कि पति ने झूठ बोलकर शादी की है। और वह पहले से शादीशुदा है। उसके बाद CO कोतवाली अरविंद चौरसिया और इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के पति नदीम अहमद के घर पहुंच कर भी जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति के राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी साक्ष्य जुटाए। जिसमें पुलिस को पता चला है कि युवक की पूर्व में शादी नहीं हुई थी। युवक नदीम मेरठ में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। पुलिस ने महिला और नदीम को एक साथ बुलाकर भी जानकारी ली।

महिला बोली 3 माह साथ रहेगा पति
अमेरिका की महिला ने मेरठ निवासी नदीम के साथ शर्त रखी कि यदि नदीम तीन माह मेरे साथ रहेगा। और मैं पासपोर्ट व वीजा तैयार कराकर पति नदीम को कुछ समय के लिए अपने साथ अमेरिका लेकर जाऊंगी। पुलिस के सामने नदीम ने अपनी पत्नी की शर्त मान ली है। जिसमें नदीम ने कहा है कि यदि में शादीशुदा होता तो झूठ क्यों बोलता। पत्नी यदि मुझे अमेरिका ले जाना चाहती तो वह मुझे साथ जाए। और मेरे साथ रहना चाहती है तो साथ रहे।

यह शर्त रखी गईं

  1. अमेरिका की महिला ने मेरठ निवासी पति के सामने शर्त रखी है कि पति रात में चश्मा नहीं लगाएगा।
  2. पति खर्चे के लिए 15000 रुपये महीने के हिसाब से 3 माह तक पैसे देगा।
  3. पति हर रोज सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक पर घुमाने साथ ले जाएगा।
  4. महिला ने यह भी शर्त रखी है कि पति अपने बेडरूम में पर्दे लगवाने के साथ अन्य फर्नीचर भी लगवाएगा।
  5. वह अपने पति का मोबाइल फोन खुद देखेगी।

मेरठ: न्यूयॉर्क की महिला ने यूपी के युवक से की शादी 4 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती,
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ: न्यूयॉर्क की महिला ने यूपी के युवक से की शादी 4 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती,