रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस में हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार सुबह रालोद नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी पर उग्र प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी चौराहे को जाम कर दिया। हाथरस पुलिस प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ता कमिश्नरी के गेट पर चढ़ गए। पुलिस प्रशासन ने जैसे तैसे स्थिति को काबू में किया।