Home Breaking News Meerut : सरसो का तेल लाने से इनकार किया तो पत्नी ने...

Meerut : सरसो का तेल लाने से इनकार किया तो पत्नी ने भाईयों के साथ मिलकर तोड़ा पति का हाथ

Husband wife fight

CO ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। पता चला है कि दंपत्ति का आपस में विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी और उसका हाथ तोड़ दिया। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी के कहने पर बाजार से ने सरसों का तेल लाने से इनकार कर दिया था।  पीड़ित पति ने टीपी नगर थाने में तहरीर दी है।

मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि  सोमवार को उसके घर पर उसके साले रोशन व सागर आए हुए थे। पत्नी कविता उनकी खातिरदारी में लगी हुई थी, वह खाना बना रही थी, इस दौरान घर में सरसों का तेल खत्म हो गया। कविता ने संजीव से बाजार जाकर सरसो का तेल लेकर आने को कहा।  

संजीव ने बताया कि उसने बाजार जाने से इनकार कर दिया, इस पर कविता भड़क गई और दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान संजीव ने कविता को  गाली दे दी, इस पर कविता के भाई रोशन और सागर भड़क गए और कविता के साथ मिलकर संजीव की पिटाई कर दी और फरार हो गए।

आरोप है कि तीनों ने उसे इतना मारा की उसका हाथ टूट गया और कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। संजीव और उसके परिजनों ने टीपीनगर थाने में घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

CO ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। पता चला है कि दंपत्ति का आपस में विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Meerut : सरसो का तेल लाने से इनकार किया तो पत्नी ने भाईयों के साथ मिलकर तोड़ा पति का हाथ
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

Meerut : सरसो का तेल लाने से इनकार किया तो पत्नी ने भाईयों के साथ मिलकर तोड़ा पति का हाथ