Home Breaking News मेरठ: ट्रैक्टर पर प्रियंका गांधी और सचिन पायलट का रोड शो, प्रियंका...

मेरठ: ट्रैक्टर पर प्रियंका गांधी और सचिन पायलट का रोड शो, प्रियंका गांधी, हस्तिनापार और मवाना में निकाला रोड शो, जनता से की कांग्रेस को वोट देने की अपील

वेस्ट यूपी से पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। प्रमोशन 8 फरवरी की शाम को खत्म होगा। प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी और सचिन पायलट ने पांडवो की नगरी के नाम से मशहूर हस्तिनापुर में रोड शो किया।Read Also:-अगर योगी आ जाएगा तो आपको खा जाएगा, अखिलेश यादव के लिए वोट मांगते हुए बोलीं-ममता बनर्जी, UP के CM उन परिवारों से माफी मांगें, जिनकी लाशें गंगा में बहाने को मजबूर किया

इस दौरान किसान बेल्ट में ट्रैक्टर पर बैठ कर प्रियंका गांधी और राजेश पायलट जनता के बीच निकले। प्रियंका गांधी ट्रैक्टर की सीट पर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। वहीं सचिन पायलट भी लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील करते दिखाई दिए।

शुरूआत हस्तिनापुर विधानसभा से की
प्रियंका गांधी ने मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम के लिए प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी और सचिन पायलट भी जम्बूदीप पहुंचे। यहां प्रियंका ने पूरे समाज के लोगों से मुलाकात की और उनसे अपील करते हुए कहा कि हस्तिनापुर एक ऐतिहासिक भूमि है। यहां की मिट्टी पूरी दुनिया में जानी जाती है। आप सबसे अपील कर रहे हैं कि कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस में ही सब सुरक्षित हैं।

प्रियंका को देखने उमड़ी भीड़
हस्तिनापुर से मवाना कस्बे तक की सड़कों पर प्रियंका गांधी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सड़कों पर फूल बरसाते नजर आए। प्रियंका गांधी का रोड शो ट्रैक्टर पर बैठ कर शुरू हुआ। हस्तिनापुर में महिलाओं को देखकर प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर रोक दिया। जिसके बाद महिलाओं ने फूल बरसाए और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

मवाना कस्बे में लगा प्रियंका गांधी का रोड शो
प्रियंका गांधी ने मेरठ के मवाना कस्बे के मुख्य बाजार और फोर्ट रोड पर रोड शो किया। भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका गांधी को देखने के लिए कार्यकर्ता, महिलाएं और आसपास के लोग सड़कों पर उतर आए। घरों-दुकानों से भी प्रियंका की एक झलक पाने को बेताब। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कैंट प्रत्याशी अवनीश काजला, अभिमन्यु त्यागी, हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम व अन्य मौजूद थे। बाद में प्रियंका कार्यक्रम के लिए मेरठ से मथुरा के लिए रवाना हुईं।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ: ट्रैक्टर पर प्रियंका गांधी और सचिन पायलट का रोड शो, प्रियंका गांधी, हस्तिनापार और मवाना में निकाला रोड शो, जनता से की कांग्रेस को वोट देने की अपील
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ: ट्रैक्टर पर प्रियंका गांधी और सचिन पायलट का रोड शो, प्रियंका गांधी, हस्तिनापार और मवाना में निकाला रोड शो, जनता से की कांग्रेस को वोट देने की अपील