Home Breaking News मेरठ: सौतेले भांजे ने की थी संजय की हत्या, आरोपी बोला- मामा...

मेरठ: सौतेले भांजे ने की थी संजय की हत्या, आरोपी बोला- मामा और सौतेली मां ने तंत्र क्रिया से घर बर्बाद कर दिया

मेरठ: सौतेले भांजे ने की थी संजय की हत्या, आरोपी बोला- मामा और सौतेली मां ने तंत्र क्रिया से घर बर्बाद कर दिया
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां प्रवीणा और सौतेला मामा संयज उसके परिवार पर तंत्र क्रिया कर रहे हैं, जिस कारण उसके परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और वह बीमार रहने लगा था।

उत्तरप्रदेश के फलावदा में हुई संजय चौधरी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने  मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 21 साल का मोनू संजय की बहन का सौतेला बेटा है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां प्रवीणा और सौतेला मामा संयज उसके पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल देते थे। इसके अलावा उसे यह भी शक था कि संजय और प्रवीणा मिलकर उसके परिवार पर तंत्र क्रिया कर रहे हैं, जिस कारण उसके परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और वह बीमार रहने लगा था। इसी के चलते माेनू ने 29 जुलाई की रात संजय का तमंचा चुराकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Farewell from Babul politics: For the film industry, the name was changed from Supriya Baral to Babul Supriyo

29 जुलाई को हुई थी हत्या

पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि बहसूमा क्षेत्र के बतावली निवासी संजय 29 जुलाई को फलावदा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन प्रवीणा और जीजा योगेंद्र के घर गया था। यहां रात करीब एक बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां संजय का खून से लथपथ शव पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  पता चला था कि 315 बोर की एक गोली संजय की कनपटी के पास मारी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी दावा किया था कि किसी दूसरे व्यक्ति ने हत्या को अंजाम दिया है।

संजय के जीजा ने की हैं दो शादियां 

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि संयज की बहन प्रवीणा योगेंद्र की दूसरी पत्नी है। प्रवीणा से योगेंद्र को एक बेटा है, जबकि योगेंद्र की पहली पत्नी से भी 4 बच्चे हैं। जिनमें से दो बेटे घर छोड़कर चले गए हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। मोनू और उसकी मां भी योगेंद्र के साथ ही रहते हैं। जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो माेनू का नाम सामने आया। 

घर में परेशानियां आ रही थीं

माेनू ने बताया कि संजय उनके पारिवारिक मामलों में दखल देता था और ज्यादातर उनके घर में ही रहता था। माेनू ने यह भी बताया कि उसे शक था कि संजय और प्रवीणा मिलकर उसके परिवार पर तंत्र क्रिया करा रहे हैं। जब से उसक पिता ने दूसरी शादी की है उसके कुछ दिन बाद से ही उसके परिवार की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसके अलावा उसके दो भाई घर छोड़कर जा चुके हैं। वहीं उसकी बहन की शादीशुदा जिंदगी में भी विवाद रहने लगा है।

मोनू को नौकरी करने जाना था सऊदी

माेनू ने बताया कि उसे भी सीने में दर्द व अन्य शिकायत रहने लगी है। उसने एक बाबा को दिखाया था तो उन्होंने बताया था कि यह तंत्र क्रिया के कारण हो रहा है। पुलिस के मुताबिक मोनू सऊदी में किसी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन लॉकडाउन और बीमारी के कारण वापस आ गया था। अब उसे फिर सऊदी बुलाया जा रहा था, लेकिन उसे लगा कि कहीं संजय और उसकी बहन फिर से उसपर तंत्र क्रिया न करा दे इस लिए उसने जाने से पहले संजय की हत्या करने की योजना बनाई। मोनू के मुताबिक उसे पता था कि संजय अपने साथ तमंचा रखता है, इसीलिए उसने उसी के तमंचे से हत्या का प्लान बनाया।

पीछे से आकर मारी गोली

मोनू के मुताबिक 29  जुलाई को संजय उनके घर आया था। इसी दौरान मोनू ने संजय का तमंचा चुरा लिया। रात को जब सब सो गए थे तो वह संजय के कमरे में गया और पीछे से जाकर कनपटी से सटाकर गोली मार दी और भागकर अपने कमरे में चला गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सौतेले भांजे मोनू उर्फ विशांत को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह मुख्य आरोपी है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

संजय ने बेची थी जमीन, बहन को दिया था पैसा

संजय के पिता राजेंद्र सिंह की पूर्व में मौत हो चुकी है। संजय दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई वीरेंद्र विवाहित है, जो अपने गांव में खेती करता है। जबकि संजय ने पूर्व में 12 लाख रुपए की जमीन बेच दी थी। बताया गया है कि यह पैसा संजय की बहन और बहनोई के पास है। संजय बहन के घर पर ही रहता था।

संजय के उपर सात मुकदमे दर्ज

संजय के उपर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बहसूमा में 2013 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जबकि मुजफ्फरनगर और दूसरे जिलों में 6 मुकदमे हैं। संजय का दूसरा भाई वीरेंद्र भी उसे कई बार समझाता था कि अपराध करना छोड़ दे। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ: सौतेले भांजे ने की थी संजय की हत्या, आरोपी बोला- मामा और सौतेली मां ने तंत्र क्रिया से घर बर्बाद कर दिया
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ: सौतेले भांजे ने की थी संजय की हत्या, आरोपी बोला- मामा और सौतेली मां ने तंत्र क्रिया से घर बर्बाद कर दिया