Home Breaking News Meerut : भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी गठित होते ही फूटी असंतोष की चिंगारी,...

Meerut : भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी गठित होते ही फूटी असंतोष की चिंगारी, रोहित आनंद ने पद लेने से किया इनकार

Meerut : भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी गठित होते ही फूटी असंतोष की चिंगारी, रोहित आनंद ने पद लेने से किया इनकार

Meerut : भाजयुमो की मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की सूची मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने जारी की। इस सूची में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 12 सदस्यों को शामिल किया गया है।

Metropolitan Executive of BJYM in Meerut: मेरठ में भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी में सिर-फुटौवल की नौबत शुरू हो गई है। कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी ने पद से असंतोष जतातेहुए यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। इस पदाधिकारी ने इस मामले पर फेसबुक पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदारी न स्वीकार करने की घोषणा कर दी।

dr vinit new

शुक्रवार को घोषित हुई भाजयुमो की मेरठ महानगर कार्यकारिणी

दरअसल शनिवार को भाजयुमो की मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की सूची मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने जारी की। इस सूची में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इन्हीं 12 सदस्यों में मेरठ के युवा नेता रोहित आनंद को भी सदस्य पद दिया गया है, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में रोहित ने फेसबुक पर पोस्ट भी डाली और पद के लिए संगठन का आभार जताया और कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहने की बात कही, लेकिन पद लेने से इनकार कर दिया। 

Tarun

2010 से संगठन में सक्रिय हैं रोहित आनंद

रोहित से जब खबरीलाल ने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मैं 2010 से संगठन के साथ जुड़ा हूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर मैंने पार्टी के लिए कार्य करना शुरू किया था, इसके बाद से ही मैं संगठन में सक्रिय हूं। मैं एबीवीपी में नगर मंत्री, महानगर जनसंपर्क प्रमुख, महानगर प्रचार प्रमुख, महानगर संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहा हूं। इसके अलावा 2014 के चुनाव में मोदी रथ अभियान में मैं शहर विधानसभा प्रभारी रहा हूं। 

ortho

नए चेहराें को बड़े पद दे दिए

रोहित के मुताबिक संगठन के साथ इतने सालों से जुड़े रहने के चलते मुझे किसी बड़ी जिम्मेदारी की उम्मीद थी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मुझे बड़ी जिम्मेदारी का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब जब भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी घोषित की गई तो मुझे सदस्य बनाया गया, जबकि नए चेहराें को बड़े पद दे दिए गए। इसीलिए मुझे यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं है। रोहित ने बताया कि इस कार्यकारिणी के चयन में शहर विधानसभा को नजरअंदाज किया गया, ज्यादातर पद कैंट और दक्षिण विधानसभा के लोगों को दिए गए हैं जो नियमानुसार गलत है। 

पार्टी से कोई शिकायत नहीं, कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा

रोहित ने खबरीलाल को बताया कि उन्हें संगठन से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है और उन्हें पद की चाह कभी भी नहीं थी, इसीलिए मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर हमेशा पार्टी की सेवा करता रहूंगा। राेहित के मुताबिक युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकुश कुशवाहा से इस बारे में बात हुई है उन्होंने मुझे कहा है कि काम करते रहो, मैं कार्यकर्ता के तौर पर तो काम करता रहूंगा, लेकिन सदस्य पद की जिम्मेदारी नहीं लूंगा।

advt.

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

Meerut : भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी गठित होते ही फूटी असंतोष की चिंगारी, रोहित आनंद ने पद लेने से किया इनकार
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

Meerut : भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी गठित होते ही फूटी असंतोष की चिंगारी, रोहित आनंद ने पद लेने से किया इनकार