Home Breaking News मेरठ: अम्हेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला: महिला को ट्रैक्टर...

मेरठ: अम्हेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला: महिला को ट्रैक्टर से 100 मीटर तक घसीटा, महिला का शव दो हिस्सों में बंटा,

बुधवार को मेरठ में एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण है कि देखने वालों का दिल भी दहल उठा। महिला का शरीर दो भागों में बंटा हुआ था। हादसे की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक घंटे तक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया।Read Also:-मेरठ: सुहाग की निशानी लूटने वाले 3 आरोपी पकड़े गए, सरगना सेना के रिटायर्ड हवालदार का बेटा निकला, कहा- गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए लूटता था

news shorts

सिखेरा निवासी कृष्णा की पत्नी नीतू (35) बुधवार को अमहेरा में बैंक से घर जा रही थी। अम्हेड़ा गांव के सामने वृंदावन कॉलोनी के पास महिला को अपना भतीजा विक्रांत मिल गया।

दोनों बातें करने लगे। इसी बीच सिखेडा से आ रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला नीतू को अपनी चपेट में ले लिया। महिला का सूट ट्रॉली के आगे फंस गया। इसके बाद भी चालक ने गति कम नहीं की। महिला 100 मीटर तक बचाओ बचाओ चिल्लाती रही। महिला के सड़क पर गिरते ही ट्रॉली के पहिए ने महिला को कुचल दिया.

Shudh bharat

दो हिस्सों में बंटा शव
हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। सिखेडा और अम्हेड़ा गांव के लोग जमा हो गए। लोगों ने जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम संदीप भागिया और सीओ सदर देहात पूनम चौधरी मौके पर पहुंचे और सीओ ने किसी तरह समझा बुझा कर जाम खुल वाया और जिसके बाद सीओ ने आश्वासन दिया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

टोल बचाने के चक्कर में हो रहे हादसे
अमहेरा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम व सीओ को बताया कि सिवाया पर टोल बचाने के लिए वाहन चालक इसी रास्ते से गुजरते हैं. इसमें ज्यादातर ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे भारी वाहन शामिल हैं। यहां की सड़क भी टूटी हुई है। जिस ट्राली में हादसा हुआ वह ईंटों से भरी हुई थी।

ग्रामीणों को समझाती सीओ पूनम सिरोही

हमारे मासूम बच्चों का क्या होगा
महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों का हाल बेहाल था। परिजनों का कहना है कि महिला के 3 बच्चे हैं। अब परिवार में बच्चों की देखभाल कौन करेगा? वहीं महिला के भतीजे विक्रांत ने बताया कि ऐसा हादसा ऐसा था कि बस कुछ भी नहीं देखा गया, में रुकने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन ड्राइवर ने स्पीड कम नहीं की।

ortho

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ: अम्हेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला: महिला को ट्रैक्टर से 100 मीटर तक घसीटा, महिला का शव दो हिस्सों में बंटा,
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ: अम्हेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला: महिला को ट्रैक्टर से 100 मीटर तक घसीटा, महिला का शव दो हिस्सों में बंटा,