Home Breaking News जेपी नड्डा के घर पर मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा,...

जेपी नड्डा के घर पर मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा, असम के CM पर अटकलें हुईं तेज

असम में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए 5 दिन बीत चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।जेपी नड्डा के घर पर मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा, असम के CM पर अटकलें हुईं तेजभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा को आज दिल्ली बुलाया है। गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से दोनों नेता आज दिल्ली पहुंचे। सबसे पहले हिमंत बिस्व सरमा और बीएल संतोष बैठक के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे। दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बैठक के बाद हिमंत बिस्व सरमा निकल गए। नड्डा के आवास से हिमंत बिस्व सरमा के निकल जाने के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे। नड्डा के घर सीएम सोनोवाल के साथ बैठक जारी है।

Must Read

जेपी नड्डा के घर पर मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा, असम के CM पर अटकलें हुईं तेज