Home Breaking News कोविड-19 पर कैबिनेट सेक्रेटरी की राज्यों के मुख्य सचिवों से बैठक, कई...

कोविड-19 पर कैबिनेट सेक्रेटरी की राज्यों के मुख्य सचिवों से बैठक, कई जगहों पर लग चुका है लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एहतियाती उपायों को लेकर केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ चर्चा की। बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में 81 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं और 469 लोगों की मौत हुई है। देश में हर दिन के साथ कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की ये दूसरी लहर बेहद तेजी से नागरिकों को अपनी चपेट में ले रही है। देश में कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया जा चुका है। ऐसे में कैबिनेट सचिव की सभी राज्यों के कैबिनेट सचिव से की गई बैठक अहम मानी जा रही है।कोविड-19 पर कैबिनेट सेक्रेटरी की राज्यों के मुख्य सचिवों से बैठक, कई जगहों पर लग चुका है लॉकडाउनस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 61% सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं। वहीं, इसके बाद सर्वाधिक मामले छत्तीसगढ़ में सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। इनमें भी रायपुर और भिलाई-दुर्ग शीर्ष पर हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण शुक्रवार सुबह भिलाई-दुर्ग में लाकडाउन की घोषणा कर दी गई है। रायपुर में भी कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Must Read

कोविड-19 पर कैबिनेट सेक्रेटरी की राज्यों के मुख्य सचिवों से बैठक, कई जगहों पर लग चुका है लॉकडाउन