Home Breaking News मेरठ : मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर भाजपाइयों में शोक

मेरठ : मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर भाजपाइयों में शोक

कोरोना से प्रदेश सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण के निधन से भाजपाइयों में शोक है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम सहित जिले के सभी विधायकों, भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंत्री और पूर्व सांसद कमल रानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि समाज और संगठन को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि कमल रानी वरुण का निधन बेहद दुखद और झकझोर देने वाली सूचना है। ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंत्री कमल रानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि कमल रानी का निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि दुख की घड़ी में समाज और संगठन उनके परिवार के साथ है। विधायक जितेन्द्र सतवई, विधायक सत्यवीर त्यागी, सोमेन्द्र तोमर, संगीत सोम, दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version