अलवर की मूक बधिर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची को बहुत ही लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। बुधवार दोपहर करीब ढाई घंटे तक बच्ची का ऑपरेशन चला। यहां तक कि पीड़िता के शरीर के अंदरूनी हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन के बाद बच्ची को आईसीयू में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दो से तीन दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।Read Also:-मेरठ: कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 1212 संक्रमित मिले, एक्टिव हुए केस 5224, पुलिस, सेना के जवान, डॉक्टर और शिक्षक भी कोरोना संक्रमित
जेके लॉन अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद शुक्ला ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन 5 डॉक्टरों की टीम ने किया। बच्ची के अंदरूनी हिस्से में गहरा घाव है। बच्चे का मलाशय अपनी जगह से खिसक गया है। जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसका काफी खून बह रहा था। उनके प्राइवेट पार्ट में शार्प कट है। बच्ची के पेट में छेद कर अलग से रास्ता बनाया गया है, ताकि मल बाहर निकाला जा सके। इसे प्लास्टिक सर्जन की मदद से ठीक किया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद बच्ची को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
अलवर में मंगलवार रात 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर तिजारा फाटक पुलिया पर फेंक दिया गया था। एक घंटे तक वह पुलिया को लेकर तड़पती रही। वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। हालत गंभीर होने पर उसे दो यूनिट ब्लड देकर जयपुर जेके लॉन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे जयपुर में दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया।
कई मंत्रियों और अधिकारियों ने जाना हाल
जेके लोन अस्पताल में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, मंत्री टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, संगीता बेनीवाल, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव बच्ची का हाल जानने अस्पताल पहुंची थीं। निरीक्षण के लिए अस्पताल में डॉ. सुधीर भंडारी, आईएएस वैभव गलारिया भी मौजूद रहे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।