Home Breaking News हिल स्टेशनों की ठंड को मात दे रही मेरठ की सर्दी, कुल्‍लू...

हिल स्टेशनों की ठंड को मात दे रही मेरठ की सर्दी, कुल्‍लू व शिमला से भी ठंडा रहा शहर

दिन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। पर्यटन के लिहाज से देश के प्रमुख हिल स्टेशन मनाली को मेरठ के दिन का तापमान टक्कर देता नजर आया। मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा और मेरठ का तापमान 14.2 डिग्री। बर्फीली हवा के चलते बाइक सवारों की शामत बन आई। हवा के थपेड़े गर्म कपड़ों को भेद कर शरीर को कंपाते रहे। ठंड के प्रकोप के चलते सड़कों पर जल्द सन्नाटा छा गया।हिल स्टेशनों की ठंड को मात दे रही मेरठ की सर्दी, कुल्‍लू व शिमला से भी ठंडा रहा शहररविवार की रात भी कड़ाके की ठंड रही। आद्र्रता का प्रतिशत अधिक होने से ओस की बूंदें देर रात टपकती रही। सामान्य से एक डिग्री कम तापमान 6.1 आंका गया। माता वैष्णोदेवी के दरबार से भी ज्यादा भीषण ठंड का सामना मेरठवासी कर रहे हैं। जम्मू माता वैष्णोदेवी के दरबार में अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 6.4 रहा। मेरठ में रातें भी मसूरी और नैनीताल की तरह सर्द हो रही हैं।

Must Read

हिल स्टेशनों की ठंड को मात दे रही मेरठ की सर्दी, कुल्‍लू व शिमला से भी ठंडा रहा शहर