जयपुर में एक युवक की अपनी मौसी की 13 साल की बेटी पर ही नियत बिगड़ गई। रिश्ते में बालिका का मौसेरा भाई लगने वाला आरोपी चार दिन पहले मासूम बहन को ही बहला फुसलाकर जयपुर से भगाकर उत्तर प्रदेश ले गया। जहां मर्जी के खिलाफ पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची की मां ने जालुपूरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस टीम ने बालिका को बरामद कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।Read Also:-एक लाख 23 हजार कार्यकत्रियों के खाते में हर 200 रूपये महीने जमा करेगी योगी सरकार, जानिए क्या करना होगा काम
थानाप्रभारी रामसिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रतन सिंह (25) इटावा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। यहां जयपुर में संसार चंद्र रोड स्थित एक कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रह रहा है। उसे उत्तरप्रदेश में नरोली जिले में गिरधरपुर इलाके से पकड़ा गया।
यह है पूरा मामला
13 साल की बच्ची का परिवार जालुपूरा इलाके में रहता है। पीड़िता अपने भाई बहनों में सबसे छोटी है। बचपन से आरोपी रतन सिंह को उसकी मौसी ने पाल पोस कर बड़ा किया था। उसका विवाह किया। शादी के बाद से ही वह कॉलोनी में पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहने लगा। लेकिन मौसी के घर आना जाना बना रहा।
पीड़िता की मां का आरोप है कि पिछले कुछ समय से रतन सिंह की सबसे छोटी 13 साल की बेटी पर गलत नजर थी। इसका पता चलने पर मौसी ने रतन सिंह को टोका-टोकी भी की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार, 24 जनवरी को दो बजे रतन सिंह अपनी मौसेरी बहन को अगवा कर जयपुर से भाग निकला।
बेटी को गायब देखकर मां ने उसकी तलाश शुरु की। तब रतन सिंह के भी घर से गायब होने का पता चला। इस पर जालुपूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें रतनसिंह पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।