Home Breaking News Rape Case: Mumbai में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप...

Rape Case: Mumbai में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

Rape Case: Mumbai में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड
Rape Case: Mumbai में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

Mumbai में महिला के साथ रेप के बाद हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Mumbai Rape Case:  मुंबई के साकीनाका में निर्भया जैसी दरिंदगी की वारदात सामने आई है। इलाके में एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप और दरिंदगी की वारदात हुई है। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है। महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी गई है। 

लिस ने इस मामले में अभी तक एक आरोपी को अरेस्ट किया है और इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, वारदात रात तीन बजे के आसपास हुई है। महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन चौहान के रूप में हुई है।

पुणे में एक हफ्ते में रेप की तीन घटनाएं
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में पिछले एक हफ्ते के दौरान रेप की तीन घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां 31 अगस्त को 14 साल की नाबालिग के साथ सबसे पहले 13 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी घटना 8 सितंबर को पुणे रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां फुटपाथ के किनारे सो रही 6 साल की बच्ची को ऑटोवाला उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका पुणे के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. तीसरी घटना पुणे के खेड़ तहसील में सामने आई है. यहां 12 साल की नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर 5 लोगों ने दुष्कर्म किया है. फिलहाल सभी आरोपी गिरफ्तार हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

Rape Case: Mumbai में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

Rape Case: Mumbai में 30 साल की महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड