Murder In Bagpat : उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Bagpat) में भाजपा नेता के बाद अब बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
Murder In Bagpat : उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Bagpat) में भाजपा नेता के बाद अब बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोली मारने से पहले मृतक पर धारदार हथियार से भी हमला किया था। रविवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। बागपत जिले में एह सप्ताह के अंदर हत्या की यह तीसरी वारदात है।Read Also:-मेरठ: ऑटो चालक ने घर दिखाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर चुनरी से गला घोंटने का प्रयास, पुलिस ने ऑटो नंबर से किया गिरफ्तार
सोते समय सिर में मारी गोली
मामला बागपत जिले के दोघट थाना इलाके के कान्हड़ गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व प्रधान राजसिंह का बेटा सहदेव शनिवार रात घर में सो रहा था। उसी दौरान घर में बदमाश घुसे और सहदेव के सिर में गोली मार दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने सहदेव के चेहरे पर धारदार हथियार से भी वार किए और फरार हो गए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।