नजीबाबाद क्षेत्र के गांव सौपुरी में शुक्रवार शाम एक मां ने अपने दो मासूम बेटों को गला घोटकर मार डाला और खुद भी फांसी पर लटककर जान दे दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घटना का कारण गरीबी और गृहक्लेश माना जा रहा है। गांव के कुछ का कहना है कि गरीबी के कारण ही महिला ने ये कदम उठाया है। साथ दुसरे लोगों का कहना है कि महिला ने गृह कलेश के कारण जान दी है।
गांव सौपुरी निवासी पप्पू मजदूरी करता है। उसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चे आठ वर्षीय अभिनव एवं छह वर्षीय आदित्य थे। पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह मजदूरी करने गया था। शाम छह बजे जब घर लौटा तो पुत्र अभिनव और आदित्य बिस्तर पर मृत पड़े थे और पत्नी लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका था। पुत्र आदित्य की सांस चलने की उम्मीद के साथ उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।