मुजफ्फरनगर। शहर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में आज दोपहर रुडकी रोड पर पुलिस के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड में एक 15 हजार के ईनामी बदमाश के घायल होने का समाचार है। मुठभेड की सूचना पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर रुडकी रोड पर चेकिंग कर रही थाना सिविल लाईन पुलिस ने जब एक बाईक पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें 15 हजार के ईनामी बदमाश आस मौहम्मद के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आस मौहम्मद थाना सिविल लाईन क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ गौकशी सहित कई मामले दर्ज है।