Home Breaking News यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह का मुजफ्फरनगर में निधन, 86 वर्ष...

यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह का मुजफ्फरनगर में निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश में राम नरेश यादव की जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बावली के निवासी थे और लंबे समय से मुजफ्फरनगर में ही रह रहे थे। बुधवार को जाट कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह का मुजफ्फरनगर में निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसयह यहां अपने तीन बच्‍चों के साथ रहते थे। निवास स्थान में लंबे समय तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का दफ्तर भी बना रहा। यह इस क्षेत्र की सबसे पुरानी कोठी में से एक है। लक्ष्मण सिंह की कोठी के नाम से यह जगह बड़ी प्रसिद्ध रही है। दोपहर चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Must Read

यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह का मुजफ्फरनगर में निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस