Home Breaking News Omicron : महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता,...

Omicron : महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता, मोबाइल बंद लिए, हड़कंप मचा, विशेषज्ञ नए वेरियंट पर बोले हवा में फैलने की है क्षमता

Omicron : महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता, मोबाइल बंद लिए, हड़कंप मचा, विशेषज्ञ नए वेरियंट पर बोले हवा में फैलने की है क्षमता

Omicron Varient : ओमिक्रॉन वेरियंट तेजी के साथ कई देशों में फैल रहा है। भारत में रोजाना कई मरीज सामने आ रहे है। अब सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है।

Omicron : महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता, मोबाइल बंद लिए, हड़कंप मचा, विशेषज्ञ नए वेरियंट पर बोले हवा में फैलने की है क्षमता

Omicron Varient : कोरोना वायरस का नया संक्रमण तेजी के साथ कई देशों में फैल चुका है। भारत में पांच दिन पहले ओमिक्राॅन का मरीज सामने आया था। उसके बाद से लगातार इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी करीब 7 राज्यों में इसके मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता हो गए है। सभी ने अपने नंबर बंद किए हुए हैं। जिसको लेकर प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।ओमिक्रॉन वेरियंट को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें हवा में फैलने की क्षमता है। जिसके चलते यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है। जानकारी हो कि भारत में ओमिक्रॉन के 29 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। परंतु अच्छी बात यह है कि अभी तक इस वेरियंट से मौत की खबर नहीं है। यह भी पढ़ें – Omicron: अब मुंबई में 2 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि, देश के आधे से ज्यादा केस महाराष्ट्र से

whatsapp gif

पाबंदियां केंद्र और सीएम उद्धव के सलाह पर लगेंगी : महाराष्ट्र हेल्थ मिनिस्टर

खबरों के मुताबिक रविवार को ही 17 मरीजों के मिलने की पुष्टि भारत में हुई थी। इस नए वेरियंट को लेकर राज्य सरकारों ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। कई जगहों पर फिर से पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अभी लॉकडाउन जैसी स्थिति सामने नहीं है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य में पाबंदियां केंद्र और सीएम उद्धव ठाकरे की सलाह पर लगाई जाएंगी।

महराष्ट्र में 10 मामले

महाराष्ट्र में अभी तक 10 मामले सामने आए हैं। अभी खबर है कि विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता है। अगर इन लोगों में कई नए वेरियंट से संक्रमित मिला तो महाराष्ट्र के लिए स्थिति विकट हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कोरोना की दूसरी लहर की भयावक स्थिति बन सकती है।

news shorts

इन राज्यों में इतने मरीज मिले

जानकारी के अनुसार ओमिक्रॉन के महराष्ट्र में 10, जिसमें मुंबई में 3 और पुणे में सात केस मिले हैं। पुणे में 7 ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित लोगों में 6 सिर्फ एक ही परिवार के हैं। दिल्ली-गुजरात में एक-एक और कर्नाटक से 2 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 9 केस मिले हैं। सभी केस जयपुर में मिल हैं। इनमें 4 लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं और 5 उनके संपर्क में आए उनके रिश्तेदार हैं।

dr vinit new

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

Omicron : महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता, मोबाइल बंद लिए, हड़कंप मचा, विशेषज्ञ नए वेरियंट पर बोले हवा में फैलने की है क्षमता
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

Omicron : महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक लोग लापता, मोबाइल बंद लिए, हड़कंप मचा, विशेषज्ञ नए वेरियंट पर बोले हवा में फैलने की है क्षमता