Home Breaking News हाथरस घटना पर सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे प्रगतिशील...

हाथरस घटना पर सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताओं की तीखी नोकझोंक

हाथरस घटना पर सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताओं की तीखी नोकझोंक

हाथरस की घटना के विरोध में मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से शनिवार को पुलिस की तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। इसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह को दिया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विपिन चौधरी व महिला जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर को कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने हाथरस की घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। वहीं, नोकझोंक व धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने पुतला छीनने के दौरान महिलाओं से अभद्रता की। बिना महिला पुलिस के महिलाओं की घेराबंदी की गई।

Must Read

हाथरस घटना पर सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताओं की तीखी नोकझोंक