Home Breaking News हाथरस घटना को लेकर आक्रोश, कामकाज ठप कर हड़ताल

हाथरस घटना को लेकर आक्रोश, कामकाज ठप कर हड़ताल

हाथरस घटना को लेकर आक्रोश, कामकाज ठप कर हड़ताल

थरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मेरठ, सहारनपुर सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज ने आंदोलन शुरू कर दिया। सुबह शहर की सफाई ठप कर दी गई। इसके बाद नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारी नेताओ ने धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम के अन्य कर्मचारी संगठन भी उतर आए। जिससे नगर निगम में भी काम काम बंद हो गया।

हाथरस घटना को लेकर आक्रोश, कामकाज ठप कर हड़ताल

डीएस4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गहरा, सफाई कर्मचारी नेता कैलास चंदोला, राजू धवन समेत अन्य सफाई कर्मचारी नेताओं ने सुबह शहर में सफाई कार्य बंद कराया। इसके बाद सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर पहुँचे। नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया। धरने पर जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं …जैसे नारे लगाकर हाथरस की बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी नेताओ ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे। एसआईटी की जांच पर असंतोष जताते हुए कहा कि सीबीआई जांच कराई जाए। पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की सेवा समाप्त की जाए।

Must Read

हाथरस घटना को लेकर आक्रोश, कामकाज ठप कर हड़ताल