Home Breaking News मेरठ में तीन दिन बाद पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर चलेंगे वाहन, अभी ये...

मेरठ में तीन दिन बाद पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर चलेंगे वाहन, अभी ये काम बाकी

पल्लवपुरम के हाईवे-58 स्थित पल्हैड़ा फ्लाईओवर के चालू होने का अभी तीन दिन और इंतजार करना होगा। फिलहाल फ्लाईओवर के ऊपर दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगाने और दोनों लेन पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य चल रहा है। एनएचएआइ द्वारा हाईवे-58 पर परतापुर तिराहे से मुजफ्फरनगर के रामपुत तिराहे के बीच में 260 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें सर्विस रोड, फ्लाईओवर, अंडरपास फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज और नाले आदि शामिल हैं।मेरठ में तीन दिन बाद पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर चलेंगे वाहन, अभी ये काम बाकीमेरठ की सीमा में तीन फ्लाईओवर हैं, जिनमें कंकरखेड़ा के खिर्वा कट पर अंडरपास फ्लाईओवर, दौराला के दादरी कट पर अंडरपास फ्लाईओवर और पल्लवपुरम में पल्हैड़ा कट फ्लाईओवर है। खिर्वा कट और दादरी कट का अंडरपास फ्लाईओवर कई दिन पूर्व शुरू हो चुका है। बड़ा निर्माण होने की वजह से पल्हैड़ा कट के फ्लाईओवर पर अभी भी कार्य चल रहा है। मेरठ में तीन दिन बाद पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर चलेंगे वाहन, अभी ये काम बाकीकंपनी के इंजीनियर ने बताया कि पल्हैड़ा कट के फ्लाईओवर की दोनों तरफ लेन का कार्य पूरा हो गया है। डिवाइडर तैयार हैं, बाद में उसमें पौधे लगाए जाएंगे। 52 स्ट्रीट लाइट के लिए लोहे के पोल लगाने और सफेद पट्टी बनाने का कार्य चल रहा है। एनएचएआइ के पीडी डीके चतुर्वेदी का कहना है कि फ्लाईओवर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब तीन दिन बाद ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा।

Must Read

मेरठ में तीन दिन बाद पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर चलेंगे वाहन, अभी ये काम बाकी