Home Breaking News किसान संवाद के बहाने पार्टी को संजीवनी देने की तैयारी, मेरठ समेत...

किसान संवाद के बहाने पार्टी को संजीवनी देने की तैयारी, मेरठ समेत वेस्‍ट यूपी का दौरा करेंगी प्रियंका

किसान आंदोलन से निकली सियासी संजीवनी ने कांग्रेस को भी एक्शन में ला दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पश्चिमी उप्र में मध्य फरवरी में तीन दिनी दौरा करने वाली हैं। इस दौरान किसानों से संवाद के बहाने पार्टी नई जमीन तैयार करेगी। प्रियंका के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश इकाई के पदाधिकारी मेरठ में डेरा डाल चुके हैं। इस बहाने पार्टी दूसरे दलों के नाराज चेहरों को भी साधने का जुगत करेगी।किसान संवाद के बहाने पार्टी को संजीवनी देने की तैयारी, मेरठ समेत वेस्‍ट यूपी का दौरा करेंगी प्रियंका..बेजान पंजे में ताकत भरने की कवायद

कृषि कानून को लेकर नई दिल्ली में विरोध की सियासत गरम है। विरोध में करीब ढाई माह से आंदोलन जारी है। पहले आंदोलन को राजनीतिक दलों ने दूर से समर्थन दिया, लेकिन 26 जनवरी के बवाल के बाद किसानों के मंच पर राजनीति के महारथी नजर आने लगे।

Must Read

किसान संवाद के बहाने पार्टी को संजीवनी देने की तैयारी, मेरठ समेत वेस्‍ट यूपी का दौरा करेंगी प्रियंका