Home Breaking News हस्तिनापुर की महाभारत के भव्य मंचन के लिए तैयारियां शुरु

हस्तिनापुर की महाभारत के भव्य मंचन के लिए तैयारियां शुरु

हस्तिनापुर की महाभारत के मंचन के लिए रविवार को हस्तिनापुर में कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन लिया गया जिसमें पुरुष, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत 72 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इसमें 18 कलाकारों को चुना गया।हस्तिनापुर की महाभारत के भव्य मंचन के लिए तैयारियां शुरुहस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के तत्वावधान में हस्तिनापुर में महाभारत का मंचन होगा। इसके लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में रविवार को हस्तिनापुर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। कुल 72 कलाकारों ने पंजीकरण कराया और अपनी प्रतिभा दिखाई। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया कि ऑडिशन में निर्णायक मंडल द्वारा 18 कलाकारों का चयन किया गया।हस्तिनापुर की महाभारत के भव्य मंचन के लिए तैयारियां शुरुनिर्णायक कमेटी में डॉ. अमित पाठक, डॉ. केके शर्मा, विकास गुर्जर, रमेश खन्ना, प्रवेश कुमार, पंकज शर्मा, कास्टिंग डायरेक्टर परविंदर सिंह, संदीप रायजादा, आरके देव तोमर, अमित शर्मा रहे। मुखिया गुर्जर ने बताया कि महाभारत के मंचन का स्वरूप बहुत भव्य होगा जिसकी तैयारियां चल रही हैं। मंचन में फिल्म, थिएटर व रंगमंच के दिग्गजों के साथ स्थानीय कलाकार विभिन्न भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर सुनील कालरा, सुरेश वाधवा, अरविंद बिन्नू, सागर चौधरी, गोपाल शर्मा, अशोक कपूर, विजय चौहान, सोमनाथ पपनेजा, किरण, सुनील पोसवाल, नीरज नागर आदि रहे।

Must Read

हस्तिनापुर की महाभारत के भव्य मंचन के लिए तैयारियां शुरु